BN बांसवाडा न्यूज/ बांसवाडा जिले में आवारा पशुओं की टक्कर से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कान सिंह भाटी के नेतृत्व में शहर में आवारा पशुओं पर रात्रि कालीन स्टीकर चमकने वाले लगाते हुए अभियान की शुरुआत की आवारा पशुओं की सींग में रेडियम लगाया जाएगा। यह रेडियम वाहनों की रोशनी पड़ते ही चमक उठेगा। इससे वाहन चालक सतर्क हो जाएंगे और हादसों पर विराम लगेगा।
शहर से गांव तक आवारा पशुओं की भरमार है। कागज पर इनकी धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। हादसे पर काबू पाने के लिए नई पहल शुरू की है।यातायात पुलिस रात में अभियान चलाकर आवारा पशुओं को उनकी सींग में रेडियम लगा रहे हैँ।